Advertisemen
महाराष्ट्र विधानस चुनाव का बिगलु बज चुका है। चुनाव प्रचार पर ध्यान देने की बजाय बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की जंग चरम पर है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बीजेपी सहयोगी शिवसेना को कितनी सीटें देगी। उधर, शिवसेना विधासभा की कुल 288 सीटों में से आधा सीटें लेने पर अड़ी हुई। पार्टी का कहना है कि इससे कम में कुछ भी नहीं चलेगा।
शिवसेना की ओर से बीजेपी के लिए लगातार कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया जहा रहा है। गठबंधन तोड़ लेने की धमकी देने के बाद शिवसेना की ओर से एक और बयान सामने आया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीटों के बंटवारे पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “इतना बड़ा महाराष्ट्र है। ये जो 288 सीटों का बंटवारा है, यह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता दिवाकर राउते ने कहा था कि अगर शिवसेना को 288 में से 144 सीटें नहीं मिलीं तो गठबंधन टूट सकता है।
Advertisemen
