Advertisemen
चीनी ऐप TikTok ने अपने भारत प्रमुख के पद पर निखिल गांधी को नियुक्त किया है। टाइम्स नेटवर्क के पूर्व कार्यकारी अधिकारी रहे निखिल पर TikTok को और आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी होगी।
TikTok सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों, खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय ऐप है। निखिल गांधी भारत में TikTok के उत्पादों और संचालन के विकास का नेतृत्व करेंगे। निखिल गांधी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं एक ऐसे समय में भारत में TikTok की यात्रा का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं, जब यह देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है और एक ऐसा मंच बना रहा है जो रचनात्मक अभिव्यक्ति को सक्षम बनाता है।”
Advertisemen
