-->

भारत हमसे तेल न खरीदे, कोई बात नहीं, हम कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ रहेंगे - मलेशियाई प्रधानमंत्री

Advertisemen

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर पर अपने बयान पर कायम है तथा वह अपने मन की बात बोलते हैं और इसे पलटते एवं बदलते नहीं हैं।

कश्मीर पर उनके बयान को लेकर भारत द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद कई दिन बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आयी है। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए महातिर ने आरोप लगाया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर ‘‘आक्रमण करके कब्जा’’ किया है।


उन्होंने कहा था कि भारत को इस मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिए. हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने महातिर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी.

अब महातिर मोहम्मद ने संसद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमने महसूस किया है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से कश्मीर के लोगों को फायदा हुआ था और हम सभी यह कह रहे हैं कि न केवल भारत और पाकिस्तान बल्कि अमेरिका और अन्य देशों को भी इसका पालन करना चाहिए.' उन्होंने कहा, ‘हम अपने मन की बात बोलते हैं और हम इससे पलटते और बदलते नहीं हैं.'
( सोर्स : एनडीटीवी )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments