Advertisemen
Vodafone ने 30 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को फुल टॉक-टाइम (vodafone full talk time recharge) मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है।
TelecomTalk के मुताबिक, नया 30 रुपये का प्लान फिलहाल केवल मुंबई, केरल, कर्नाटक राज्य में उपलब्ध है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि यह प्लान कुछ चुनिंदा यूजर्स को PhonePe और Paytm पर भी दिखाई दे रहा है। Vodafone के रिचार्ज प्लान के पोर्टफोलियो में एक 35 रुपये का रिचार्ज पैक भी है, लेकिन इसमें 26 रुपये मिलते हैं। हालांकि इसके साथ कंपनी 100MB डाटा देती है।
Advertisemen
