-->

दो से ज्यादा भैंस रखने पर बिजली का कॉमर्शियल मीटर लगाना होगा

Advertisemen

दो से अधिक भैंस रखने पर अब बिजली का कॉमर्शियल मीटर लगवाना होगा। विद्युत निगम की ओर से गांवों में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाजियाबाद जिले के सदरपुर और रईसपुर गांव के लोगों ने विद्युत निगम के इस फरमान का विरोध जताया है। वहीं, निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है।


विद्युत निगम की ओर से गांवो में निरीक्षण के दौरान देखा गया कि खेती के दौरान और डेयरी चलाने पर भारी वोल्टेज वाली मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इमसें बिजली की खपत अधिक मात्रा में होती है। घरेलू कनेक्शन पर ही कुट्टी काटने की मशीन, ट्यूबवेल और बिजली उपकरणों का प्रयोग होता है। सभी उपकरणों और मशीनों में बिजली खपत आपूर्ति से अधिक मात्रा में होती है। वहीं भैंस पालन कर दूध बेचने को कारोबार की दृष्टि से देखा गया और विद्युत निगम ने गांवों में चल रही डेयरियों में कॉमर्शियल मीटर लगाने की घोषणा कर दी थी। अभी तक चार भैसों से अधिक होने पर लोगों को कॉमर्शियल मीटर लगाना होता था। वहीं कई गांवों में जांच की गई और घरेलू मीटर पर डेयरी चला रहे लोगों पर निगम की ओर से जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की गई।
( सोर्स : लाइवहिन्दुस्तान )

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments