Advertisemen
हिन्दू समाज पार्टी के नेता और हिन्दू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। राजनीति में अपना नाम बना रहे कमलेश के समर्थक उनकी हत्या से भड़क गए और उन्होंने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को ही घेर लिया। इस मुद्दे पर राजनीति जरूर गरमा गई है लेकिन पहली बार कमलेश तिवारी की मां ने भी चुप्पी तोड़ दी है।
कमलेश तिवारी की हत्या की खबर मिलते ही सांत्वना देने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा उनके घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय तिवारी समर्थकों ने उनको घेर लिया। इसके बाद दिनेश शर्मा ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं इस केस की खबर लगते ही रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने भी सीधा यूपी डीजीपी और लखनऊ डीएम को फोन मिला दिया। उन्होंने फोन पर ही दोनों अफसरों को आदेश दे दिया कि इस केस में जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
अपने बेटे की हत्या से कमलेश तिवारी की मां भी गुस्सा गई हैं। उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान की सरकार में उनके बेटे के खिलाफ फतवा जारी हुआ था, लेकिन तह बेटे के ऊपर कोई उंगली उठा नहीं सका था। आज योगी की सरकार में उसकी हत्या हो गई। इसका जवाब योगी को देना होगा। आपको बता दें कि नेता कमलेश तिवारी पैगंबर पर टिप्पणी करने के बाद विवादों में आए थे।
(न्यूज सोर्स- abpnews.abplive.in)
Advertisemen
