Advertisemen
Huawei ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Enjoy 10 चीन में लॉन्च कर दिया है। चीन में यह स्मार्टफोन 1 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है | स्मार्टफोन CNY 1,199 (लगभग 12,000 रुपये) से शुरू होता है और CNY 1,399 (लगभग 14,000 रुपये) तक जाता है। Huawei Enjoy 10 को Magic Night Black, Aurora Blue, Breathing Crystal और Acacia Red कलर में खरीदा जा सकता है।
इसके पहले वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 12,000 रुपये) है। इसके दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत CNY 1,399 (लगभग 14,000 रुपये) है। इसके तीसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत CNY 1,399 (लगभग 14,000 रुपये) है।
Enjoy 10 features, specifications
- स्मार्टफोन में 6.39-inch HD+ (1560×720 pixels) डिस्प्ले दी गई है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहले सेंसर 48-मेगापिक्सल का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का f/2.0 फ्रंट कैमरा है।
- इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
- स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड EMUI 9.1 के साथ प्री-लोडेड आता है।
Advertisemen
