Advertisemen
Vivo के इस स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक 101 रुपये देकर नया वीवो स्मार्टफोन घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा Vivo देशभर में अपने ऑफलाइन स्टोर पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और ज़ीरो डाउन पेमेंट की भी सुविधा दे रही है।
ग्राहक यदि Vivo Smartphone खरीदने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी है। Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro और हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Z1x 8 जीबी रैम वेरिएंट समेत अन्य वीवो स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Vivo ने एक बयान में कहा कि यह स्पेशल ऑफर देशभर के सभी ऑफलाइन स्टोर में 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।
वीवो का यह स्पेशल ऑफर Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro, Vivo Z1x 8 जीबी रैम वेरिएंट, Vivo V15, Vivo S1, Vivo Y17, Vivo Y15 और Vivo Y12 स्मार्टफोन के लिए है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 101 रुपये देकर नया वीवो स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 101 रुपये के ऑफर के साथ एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस के जरिए 10 प्रतिशत कैशबैक और HDFC, ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन और एचडीएफसी बैंक कंज्यूमर लोन के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
सोर्स: एनडीटीवी
Advertisemen
