-->

Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा कर्व्ड डिस्प्ले

Advertisemen

Xiaomi ने आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है जो फोन के कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले का खुलासा करता है। चीनी कंपनी ने एक ट्रेलर को भी रिलीज किया है जिसमें मी सीसी9 प्रो को एक्शन में दिखाया गया है। इसमें फोन की ज़ूम करने की क्षमता के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है।


Xiaomi द्वारा वीबो पर साझा किए गए पहले टीज़र में मी सीसी9 प्रो का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है।फोन के चारो किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। फ्रेम भी कर्व्ड प्रोफाइल के साथ आएगा, निचले हिस्से को छोड़कर। एंटीना लाइन और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक भी निचले किनारे पर साफ नज़र आ रहे हैं।

शाओमी ने अपने Mi CC9 Pro का वीडियो विज्ञापन भी साझा किया है। इसमें फोन के मैजिक ग्रीन कलर वेरिएंट को काम करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में फोन की ज़ूम करने की क्षमता का ज़िक्र है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments