-->

जाने क्या है REALME X2 PRO स्मार्टफोन के टॉप 5 फीचर्स

Advertisemen

Realme X2 Pro स्मार्टफोन को Realme 5s स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. भारत में Realme X2 Pro मोबाइल फोन को अलग अलग दो वैरिएंट में अलग अलग कीमत के साथ लॉन्च किया गया है.


REALME X2 PRO TOP 5 FEATURES

  • इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है।
  • इसमें आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह 50W VOOC फ़ास्ट (फ़्लैश) चार्जिंग के साथ मिल रही है।
  • इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जो 20X hybrid zoom तकनीकी के साथ आता है, f/1.8 अपर्चर के साथ आया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन को कलर OS 6 पर लॉन्च किया गया है।
  • Realme X2 Pro का एक मास्टर एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जो आपको रेडब्रिक और कंक्रीट का टेक्सचर देता है। इसका मतलब है कि पिछले अनियन और गार्लिक को बदलकर इस बार Realme की ओर से कुछ नया किया गया है, और इस मोबाइल फोन को एक मास्टर एडिशन में भी लॉन्च कर दिया गया है। इन फोंस को वंडर ग्लास सॉफ्ट टच दिया गया है, इसमें कई लेयर हैं जो इन मॉडल को एक नया और यूनीक फील देते हैं।
  • कंपनी ने DJI के साथ भी साझेदारी की है, जिसके बाद Realme X2 प्रो में आपको ओसमो मोबाइल 3 (Osmo Mobile 3) मिलता है, जो कैमरा को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देता है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments