Advertisemen
आंध्र प्रदेश की वाईएस पार्टी के प्रमुख और सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा फैसला लिया है। रेड्डी की सरकार ने एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार का नाम बदल दिया है।
सरकार ने एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार का नाम बदलकर वाईएसआर विद्या पुरस्कार है। जो जगमोहन रेड्डी के पिता के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार का नाम बदलने का लोग विरोध कर रहे हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं। 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई जाएगी।
अब्दुल कलाम पुरस्कार का नाम बदलने के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कि क्या वो अपने पिता का नाम जोड़कर एक भ्रष्ट्राचारी महान बनाना चाहते हैं।
( सोर्स : हरिभूमि )
Advertisemen
