Advertisemen
पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के हाल ही में न्यूड फोटोज और वीडियो लीक हो गए थे. इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर फोटोज और वीडियो को ना फैलाने की रिक्वेस्ट भी की थी. न्यूड फोटोज और वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है.
सोशल मीडिया पर रबी ने ये जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं, रबी पीरजादा इंडस्ट्री छोड़ रही हूं. अल्लाह मेरे पाप को माफ करें और लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदलें.' इसी के साथ उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी चेंज कर दिया है. उन्होंने ब्लैक बैकग्रांउड का इस्तेमाल करते लिखा- I am sorry for being me.बीते दिनों रबी पीरजादा की न्यूड फोटोज समेत दो वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
Advertisemen

