-->

Asus 6Z और Asus 5Z की कीमतों में हुई कटौती

Advertisemen

Asus ने इस साल भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus 6Z उर्फ ZenFone 6Z उर्फ ZenFone 6 (2019) को लॉन्च किया था।  असूस 6ज़ेड को भारत में 31,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था | Asus 5Z को पिछले साल 29,999 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया था।


 असूस 6ज़ेड की कीमत में न्यूनतम 4,000 रुपये और असूस 5ज़ेड की कीमत में न्यूनतम 5,000 रुपये की कटौती की है। यह दाम बेस वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 34,999 रुपये के बजाय 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 5,000 रुपये की कटौती की गई है, 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये के बजाय अब 34,999 रुपये में मिलेगा।असूस 5ज़ेड की कीमत में मार्च माह में कटौती की गई थी, कीमत में कटौती के बाद इसका बेस वेरिएंट 24,999 रुपये में बेचा जा रहा था। इसके बाद Asus 5Z की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की गई थी जिसके बाद इसका बेस वेरिएंट 21,999 रुपये में बेचा जा रहा था और अब कीमत में कटौती के बाद यह 16,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments