Advertisemen
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक नई मांग उठाई है. साक्षी महाराज ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को सुलझा दिया है. अब अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद को लेकर कांग्रेस पिछले 70 सालों से राजनीति कर रही थी. अब यह खत्म हो गया है. इसके बाद अब हमारा टारगेट हम दो हमारे दो होना चाहिए. मेरठ में मीडिया से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं.
जिन्होंने 150 लाख से अधिक पुराने अयोध्या विवाद को सुलझा दिया. साथ ही कहा कि अब हमारा राष्ट्र एकता के रास्ते पर चल रहा है. मंदिर और मस्जि के मुद्दे अब बहुत छोटे हो गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल कर इन्होंने देश में अयोध्या विवाद के बलबूते पर राज किया.
Advertisemen
