Advertisemen
Vivo अपनी यू सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। Amazon.in पर Vivo के ऑफिशियल टीज़र पेज़ के अनुसार, Vivo U20 भारत में 22 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद वीवो यू20 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध होगा।
वीवो यू20 के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि यह इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo U10 का अपग्रेड होगा। अमेज़न पर फोन के टीज़र पेज़ से इस बात का भी पता चला है कि Vivo U20 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है।Amazon पर वीवो यू20 (Vivo U20) के टीज़र पेज से फोन के फ्रंट और बैक साइड के डिज़ाइन की भी झलक मिली है। आगामी Vivo स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट डिज़ाइन है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा, इसके अलावा तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे।
Advertisemen
