Advertisemen
अगर आप सस्ते में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट में आप रेडमी के बहुत ही शानदार स्मार्टफोन के बारे में जानेंगे जिसका नाम Redmi 8A है। रेडमी का यह फ़ोन एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है। इसकी लुक काफी अच्छी बनाई गई है। इसकी कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है। तो चलिये इसके फीचर्स पे नजर डालते हैं।
इस फ़ोन में 6.22 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेसोलुशन 720×1520 पिक्सेल है साथ ही यह गोरिल्ला ग्लास 5 से भी प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पे रन करता है और स्नैपड्रैगन 439 octacore के प्रॉसेसर पे आधारित है। रेडमी 8A 2gb की रैम एवं 32gb की इंटरनल स्टोरेज के साथ मे आता है।
अगर कैमरे की बात की जाए तो रियर में 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फ़ोन भी ड्यूल 4g volte को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह फ़ोन 5000mAh की बैटरी बैकअप के साथ मे आता है।
Advertisemen
