Advertisemen
आगरा का नाम बदलने पर खासी बहस छिड़ी हुई है. आवाजें अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर भी उठ रही हैं. इस बीच प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा है कि नाम तो दिल्ली का भी बदला जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुदाई के दौरान जो शिलालेख निकले थे उनमें दिल्ली का नाम ढिल्ली था लिहाजा दिल्ली का भी नाम बदल दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया था. नाम बदलना कोई बड़ा काम नहीं है, सरकार ये कर सकती है. माना जाता है कि पहले दिल्ली को ढिल्ली या ढिल्लिका कहा जाता था. तोमर वंश और चौहान वंश का दिल्ली पर शासन रहा है.
Advertisemen
