-->

Vodafone - Idea ने पेश किए 9 नये प्लान

Advertisemen

Vodafone-idea कंपनी द्वारा टेलीकॉम मार्केट में नई उथल-पुथल मचा दी है, अब vodafone-idea द्वारा नई कॉल दरें जारी करने की घोषणा कर दी है. कंपनी द्वारा बताया गया है कि लागू की गई नई कॉल दरें 3 दिसंबर रात 12:00 बजे से शुरू कर दी गयी हैं. यही नहीं कंपनी द्वारा 9 नये प्लान लॉन्च कर दिए हैं. वोडाफोन आइडिया कंपनी द्वारा लागू किए गए नए प्लांस 42% तक महंगे हैं.

1) वोडाफोन आइडिया का पहला प्लान ₹49 का है जिसमें ग्राहकों को ₹38 का टॉकटाइम मिलेगा. इस ऑफर में 100 एमबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई गई है.

2) वोडाफोन आइडिया का दूसरा प्लान ₹79 का है जिसमें ग्राहकों को ₹64 का टॉक टाइम मिल जाएगा. इस ऑफर में ग्राहकों को 200 एमबी डाटा उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनोंं के लिए रखी गई है.

3) तीसरे प्लान की कीमत 149 रुपए रखी गई है अब इस प्लान में 28 दिनोंं के 2GB डाटा उपलब्ध करवाया जाएगा. कॉलिंग की बात करें तो अनलिमिडेट वॉयस कॉल 1,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही ग्राहकों को 300 एस एम एस फ्री में दिए जाएंगे.

4) चौथे प्लान की कीमत ₹249 रखी गई है, इस ऑफर में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा 28 दिनों तक उपलब्ध करवाया जाएगा. साथ ही ग्राहकों को इस ऑफर में अनलिमिडेट वॉयस कॉल 1,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन का हंड्रेड एस एम एस दिया जाएगा.

5) कंपनी द्वारा पांचवें प्लान की कीमत ₹299 रखी है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिनोंं की वैलिडिटी के साथ हर रोज 2GB डाटा दिया जाएगा. साथ ही ग्राहकों को इस ऑफर में अनलिमिडेट वॉयस कॉल 1,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन का हंड्रेड एस एम एस दिया जाएगा.

6) वहीं पर कंपनी द्वारा छठे प्लान की कीमत ₹399 रखी है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 3GB डाटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा. साथ ही ग्राहकों को इस ऑफर में अनलिमिडेट वॉयस कॉल 1,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन का हंड्रेड एस एम एस दिया जाएगा.

7) कंपनी के सातवें प्लान की कीमत ₹379 रखी गई है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6 जी बी डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. अनलिमिडेट वॉयस कॉल 3,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई गई है. साथ ही 1000 फ्री एस एम एस भी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे.

8) कंपनी के आठवें प्लान की कीमत ₹599 रखी गई है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा उपलब्ध करवायाा जाएगा. अनलिमिडेट वॉयस कॉल 3,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन का हंड्रेड एस एम एस 84 दिनों तक बिल्कुुल फ्री दिया जाएगा.

9) कंपनी के नौवें प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डाटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा. इस प्लान की कीमत ₹699 रखी गई है. अनलिमिडेट वॉयस कॉल 3,000 मिनट की FUP लिमिट के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन का हंड्रेड एस एम एस 84 दिनों तक बिल्कुुल फ्री दिया जाएगा.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments