Advertisemen
आज की जिंदगी में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है, लेकिन हम में से बहुत से लोग इस बात से बाक़िफ़ नहीं होंगे कि स्मार्टफोन को कुछ ऐसे बॉडी पार्ट्स हैं जिनके नजदीक रखने से खतरा हो सकता है। फोन को पीछे वाली जेब में रखने से रेडिएशन का जो खतरा होता है वह तो होता ही है लेकिन इससे पैरों में दर्द होने का भी रिस्क बढ़ जाता है क्योंकि बैक पॉकेट वाली नसों के दबने से ये दिक्कत बढ़ती है. दूसरी बात पीछे के जेब में रखने से फोन के टूटने का भी खतरा रहता है।
- तकिए के नीचे फोन रखने से रेडिएशन का काफी खतरा रहता है। खासकर अगर आप फोन का नेट ऑन रखते हैं तो ऐसे में रेडिएशन और भी ज्यादा हो जाता है।
- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पैंट या ट्राइज़र की आगे वाली जेब में फोन रखने से आपका स्पर्म काउंट कम हो सकता है और इसकी क्वालिटी पर भी फर्क पड़ता है।
- शर्ट की पॉकेट में भी रखने से आपके हृदय को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इससे निकलने वाला रेडिएशन हृदय को काफी प्रभावित कर देता है।
- बच्चों के पास भी फोन रखना खतरे से खाली नहीं है। एक रिसर्च की मानें तो बच्चों के पास फोन रखने से उनमें हाइपरएक्टिविटी और डिफिसिट डिसऑर्डर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
Advertisemen
