Advertisemen
Realme India ने गुरुवार ऐलान किया कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी समयसीमा 31 मई तक बढ़ाने जा रही है। बढ़ी हुई समयसीमा उन सभी स्मार्टफोन, वियरेबल और अन्य रियलमी प्रोडक्ट्स के लिए है जिनकी वारंटी इस साल 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच में खत्म हो रही है।
Realme India द्वारा रिप्लेसमेंट की भी समयसीमा को 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है। बढ़ी हुई रिप्लेसमेंट समयसीमा उन प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध होगी, जिन्हें 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच खरीदा गया है।
रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने कहा कि यह कदम 'मुश्किल की इस घड़ी में' रियलमी यूज़र्स के समर्थन में उठाया जा रहा है। अपने ट्वीट के जरिए माधव सेठ ने बार-बार लोगों से घरों में रहने की अपील भी की।
Advertisemen
